नई दिल्ली। दिल्ली के हरिनगर इलाके में एक बेकाबू होंडा सिटी कार ई-रिक्शा में टक्कर मारने के बाद पलट गई। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक की मौके पर मौत हो गई। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में हुई दुर्घटना में रिक्शे में सवार दो महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि कार पर भाजपा नेता का पोस्टर और झंडा लगा था। हरिनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को गिरफ्तार लिया है।