हैदराबाद में हाई प्रोफाइल पार्टी से लौट रही एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 28 मई की है, लेकिन पुलिस केस दर्ज होने के बाद अब सामने आया है। पीड़िता की उम्र 17 साल है। उसके साथ मारपीट भी की गई है। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी सियासी बैकग्राउंड वाले हैं।