10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मुंबई दर्शन’ के दौरान इटली की महिला के साथ हुआ दुष्कर्म, गाइड पर लगा आरोप

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें भारत महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे असुरक्षित देश बताया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 1 Jul 2018, 5:58 PM IST

rape

'मुंबई दर्शन' के दौरान इटली की महिला के साथ हुआ दुष्कर्म, गाइड पर लगा आरोप

मुंबई। देश से लगातार दुष्कर्म की खबरें आ रही है। अब विदेशी महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इटली की नागरिकता वाली एक महिला ने गाइड पर टैक्सी में रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने कोलाबा पुलिस स्टेशन में आरोपी टूर गाइड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बलात्कार की ये घटना 14 जून की बताई जा रही है। विदेशी महिला ने रेप के बाद दिल्ली में इतालवी दूतावास से संपर्क किया। जिसके बाद महिला ने दूतावास की सलाह पर मुंबई पुलिस में केस दर्ज कराया।

Patrika .com/america-news/musician-wins-lawsuit-against-ex-girlfriend-1-3036476/">करियर बर्बाद करने के लिए पूर्व प्रेमिका ने रची साजिश, अदालत ने लगाया एक करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना

Viral Video: सोशल मीडिया पर छाया पॉन्चो, ऐसे बचाई दोस्त की जान

गाइड ने टैक्सी में किया रेप

खबरों के मुताबिक महिला पिछले साल 2017 में नवंबर में भारत आई थी। कुछ वक्त बैंगलुरु में बिताने के बाद महिला 11 जून को मुंबई पहुंची। महिला की शिकायत के अनुसार, "14 जून को गेटवे ऑफ इंडिया घूमने के दौरान उसने देखा कि एक निजी बस 'मुंबई दर्शन'का सफर करने का ऑफर दे रही है। जिसके बाद महिला ने उस गाइड से संपर्क किया। आरोपी गाइड से बात करने के बाद विेदेशी महिला ने 'मुंबई दर्शन' बस का टिकट बुक कर लिया। साथ ही गाइड को भी पैसे दिए। बस के आखिरी पड़ाव जुहू पहुंचने के बाद गाइड ने महिला से बॉलीवुड एक्टर्स के घर दिखाने की पेशकश की "। बता दें कि विदेशी लोगों में बॉलीवुड के स्टार्स के घर दिखने को लेकर काफी दिवानगी है। 37 वर्षीय महिला ने गाइड की बात मानते हुए अमिताभ बच्चन का घर देखा। घर देखने के बाद गाइड ने इटली की महिला को उसके होटल ड्रोप करने को कहा। आरोपी ने उसे बताया था कि वह उसके होटल के नजदीक ही रहता है इसलिए वह भी उसे छोड़ देगा। रेडियो टैक्सी बुक करने के बाद दोनों उसमें बैठ गए लेकिन कुछ ही दूरी पर आरोपी ने टैक्सी ड्राइवर को शराब की दुकान के पास रोकने के लिए कहा। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि, "उसने दुकान से बीयर ली और मुझे भी पीने का प्रस्ताव रखा। मैंने बीयर पीने से मना कर दिया। जिसके बाद उसने मेरे साथ जबरदस्ती की। यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला ने अपनी लिखा कि गाइड ने मुझे जबरदस्ती यौन क्रियाएं करने के लिए दबाव डाला। मैं उससे संघर्ष करती रही। मैंने उसे हटाना चाहा लेकिन उसने मेरा मुंह अपनी हाथ से दबा दिया। जिससे मैं चीख ना सकी"। पेशे से बैंकर महिला का कहना है कि उसने किसी तरह फोन निकालते हुए आरोपी की तस्वीरें ले ली। आरोपी ने उसे तस्वीरें किसी को ना दिखाने की धमकी दी। अगले दिन आरोपी गाइड ने महिला से फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर संपर्क किया और महिला से उसका पता पूछा। लेकिन महिला ने कुछ नहीं बताया। जिसके बाद पीड़िता ने मुंबई छोड़ दिया और बैंगलुरू के आश्रम में चली गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि, " आईपीसी की धारा 376 (ii) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब आरोपी की तलाश की जा रही है। आप को बताते चलें कि हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें भारत महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे असुरक्षित देश बताया गया था।