तेंदुए ने मासूम को बनाया शिकार
बडगाम जिले की हाउसिंग कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक तेंदुए ने चार वर्ष की मासूम को अपना शिकार बनाया। लड़की की पहचान यासिर अहमद मीर की बेटी अड्डा यासिर मीर के रूप में हुई है, जो शाम चार बजे हाउसिंग कॉलोनी ओमपोरा हुम्हामा बडगाम से लापता हो गई थी।