
दिल्ली: जनकपुरी एचएचओ को साध्वी से मालिश कराना पड़ा महंगा, किया लाइन हाजिर
नई दिल्ली। राजधानी के जनकपुरी एसएचओ इंद्रपाल को साध्वी से मालिश करवाना काफी महंगा पड़ गया। दरअसल, उनकी मालिश वाला फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एसएचओ पुलिस वर्दी में ही साध्वी से मालिश कराते दिख रहे हैं। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनको लाइन हाजिर कर उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई है। दरअसल, यह घटना दिल्ली के उत्तम नगर की है और साध्वती का नाम नमिता आचार्य बताया जा रहा है।
एसएचओ ने घटना को लेकर दिया स्पष्टीकरण
वहीं, फोटो वायरल होने के बाद अपने बचाव में एसएचओ ने घटना को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। एसएचओ का कहना है कि वह पिछले लंबे समय से काफी परेशानियों में चल रहे हैं। इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए किसी ने उनको साध्वी के पास जाकर एनर्जी हीलिंग कराने की सलाह दी थी। आपको बता दें कि साध्वी नमिता आचार्य से जुड़ा यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी नमिता आचार्य की नेताओं और पुलिस अफसरों के साथ फोटों सामने आईं थीं।
राधे मां के साथ फोटो वायरल
इसके अलावा पिछले साल दिल्ली के एक अन्य एसएचओ का राधे मां के साथ फोटो वायरल हो गया था। फोटो में राधे मां एचएचओ की कुर्सी पर बैठी दिख रही थी और एचएचओ उनके सामने हाथ जोड़े खड़े थे। पुलिस के आला अधिकारियों ने एचएचओ के खिलाफ जांच बैठा दी है। तब तक के लिए उनका ट्रांसफर पुलिस लाइन के लिए कर दिया है। सूत्रों की मानें तो जांच रिपोर्ट आने के बाद उन पर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
Published on:
23 Jul 2018 02:47 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
