
assembly elections in mp Hitek Promotions on Social Media
महिलाओं व छात्राओं को सोशल मीडिया पर ठगे जाने से बचने व एटीएम आदि के सुरक्षित प्रयोग के लिए यूपी में आपरेशन आत्मरक्षा चलाया जा रहा। आपरेशन आत्मरक्षार्थ के तहत सुरक्षित तरीके से फेक आईडी से बचते हुए सोशल मीडिया का प्रयोग करने तथा कोई भी गोपनीय जानकारी जैसे- खाता संख्या, एटीएम पिन, वन टाईम पासवर्ड, यूजर आईडी, पासवर्डस आदि किसी भी व्यक्ति से शेयर न करने आदि जानकारी दी गई।
सेन्ट जोसेफ कालेज गोरखपुर के आडोटोरियम में महिलाओं/छात्राओं के आत्मरक्षार्थ “ऑपरेशन आत्मरक्षा” कार्यशाला का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने किया।
पुलिस अधीक्षक अपराध आलोक शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कॉलेज के प्रिन्सिपल रोजर आगस्तिन, प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू राम सुमेर त्रिपाठी, का. रेखा यादव, का. जया रंजन यादव, का.अतुल कुमार सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. सुमन शुक्ला, काउन्सलर महिला थाना योगेन्द्र कुमार गौंड़, साईबर सेल के का. शशिकान्त जायसवाल, डीसीआरबी की का. नमिता सिंह व कम्प्युटर ऑपरेटर कुसुम गिरी एवं यूपी 100 के उ.नि. कन्हैया लाल, अपराध शाखा की का. गोदावरी ओझा ने महिलाओं की टीम द्वारा सक्रीय भागीदारी देते हुए महिलाओं को आत्मरक्षा से सम्बन्धित सेफ्टी टिप्स बताये गए।
इन बातों का रखे ध्यान
साईबर अपराध जैसे- ईमेल, व्हाट्सअप, फेसबुक, ट्वीटर, इन्स्टाग्राम आदि पर हो रहे अपराध को रोकने के लिए इन बातों का रखे ध्यान...
1.सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी जैसे यूजर नेम व पासवर्डस से सम्बन्धित चीजे सोशल मीडिया या निजी लाईफ में किसी भी अनजान व्यक्ति से शेयर न करें जिससे आपकी आईडी का गलत उपयोग सोशल मीडिया पर न हो सकें।
2.सेफ्टी फीचर को ध्यान में रखते हुए समझदारी से डिजिटल फुटप्रिन्ट जैसे यात्रा से सम्बन्धित गतिविधियों की जानकारी न शेयर करें ।
3.सोशल मीडीया पर प्रयोग किये जाने वाले आईडी को सुरक्षित रखने हेतु पासवर्डस में समय-समय पर बदलाव करते रहें, जिससे आपकी आईडी हैक(चोरी)/गलत उपयोग होने से बच सके।
4.सभी आईडी जिस ईमेल अकाउंट से लिंक हो उसे समय-समय पर चेक करते रहे कि आपकी आईडी कोई और तो उपयोग में नही ला रहा है ।
यात्रा के दौरान महिलाएं ये सावधानी बरते...
1.महिलाएं अपने सम्बन्धियों का मोबाइल नं.फास्ट डायलिंग में रखें।
2.महिलाओं पर अचानक हमला हो जाने पर महिलाएं किस तरीके से उस परिस्थिती का सामना करेंगी, प्रयोगात्मक तरीके से बचाव के तरीके सिखाएं गये।
3.एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग युनिट के सम्बन्ध में जानकारी रखें।
4. वीमेन पावर लाईन 1090 पर किसी प्रकार की छेड़खानी या हिंसा की शिकायत करें। कॉलर/पीड़िता की जानकारी को गोपनीय रखते हुए कॉलर/पीड़िता की मदद की जाती है।
Published on:
22 Jul 2018 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
