5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़कों पर दिखा कांवड़ियों का कोहराम, कार से टक्कर के बाद बरसा दी लाठियां

कांवड़ियों के कोहराम से हिली राजधानी दिल्ली की सड़कें। कार से टक्कर के बाद यात्रियों ने जमकर बरसाई लाठियां, पटल दी पूरी कार।

2 min read
Google source verification
car

सड़कों पर दिखा कांवड़ियों का कोहराम, कार से टक्कर के बाद बरसा दी लाठियां

नई दिल्ली। सावन के महिने में देशभर में कांवड़िये बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवधाम की ओर चल पड़ते हैं। सड़कों पर बोल बम के जयकारों के साथ ये कावड़िए हाथों जल लेकर शिव पर चढ़ाने के लिए पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ चलते हैं, लेकिन राजधानी की सड़कों पर कांवडि़यों का एक नया ही रूप सामने आया। दिल्ली के मोती नगर इलाके में आस्था के नाम पर कांवड़ियों ने का रौद्र रूप देखने को मिला। कांवडियों के ऐसे ही रूप का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

एम करुणानिधि को श्रद्धांजलि देने पहुंचे दिग्गज, रात से ही उमड़ रहा समर्थकों का सैलाब

वीडियो में आप देख सकते हैं किस कांवडिये किस तरह अपना गुस्सा एक कार पर उतार रहे हैं। दरअसल कांवड़ियों ने सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा किया और एक कार पर उनका गुस्सा जमकर फूटा। कार से एक कांवड़िए को चोट लगने के बाद कांवड़ियों ने लाठी-डंडों से कार पर बुरी तरह हमला बोल दिया।

कांवड़ियों की भीड़ ने एक के बाद एक कार पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। किसी ने कार के बोनेट पर हमला किया तो किसी ने कार की खिड़कियां ही उखाड़ दीं। एक के बाद एक सड़क पर कांवड़ियों की भीड़ इकट्ठा होती गई और सब कार पर लाठियां बरसाते रहे। इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक चलता रहा , लेकिन किसी ने कांवड़ियों के पास जाने की हिम्मत तक नहीं की। वीडियो में आप देख सकते हैं पुलिस वाले भी वहां मौजूद हैं बावजूद कांवड़ियों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे अपना गुस्सा लगातार दिखाते रहे।

फिर शांत नहीं हुआ गुस्सा
कार के शीशे और खिड़कियां तोड़ने के बाद भी कांवड़ियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आखिर में उन्होंने पूरी कार को पलट दिया. इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन वो भी गुंडागर्दी पर उतारु कांवड़ियों को रोकने में नाकाम साबित हुए. पुलिस की मौजूदगी में भी कांवड़ियों की भीड़ कार पर गुस्सा निकालती रही।

ये है पूरा मामला
दरअसल मंगलवार शाम मोती नगर मेट्रो स्टेशन के करीब तांगा स्टैंड पर सेंट्रो कार से एक भक्त को चोट लग गई थी, जिसके बाद कांवड़ियों ने कार की ये हालत कर दी। पुलिस के मुताबिक एक महिला कार चला रही थी, उसके साथ एक पुरुष भी था, हालांकि इस पूरे घटना क्रम में दंपती को किसी तरह की चोट नहीं आई।