इस शर्मनाक मामले का खुलासा तब हुआ, जब कॉलेज की छात्राओं ने हिम्मत जुटाई और आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने उन्हें अस्पताल, मंदिर आदि जगहों पर ले जाने के बहाने दुष्कर्म किया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कॉलेज की 10 से ज्यादा छात्राओं का यौन शोषण किया है। आरोपी पिछले चार साल से शिकायत दर्ज कराने वाली दो लड़कियों का यौन शोषण कर रहा था।