मंड्या। एक ओर जहां प्रदेश में अपराध ग्राफ नीचे होने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं पुलिस अधिकारी सरकारी सेवाओं को बेजा इस्तेमाल कर ऐशो-आराम का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला कर्नाटक के मंड्या जिले से सामने आया है। मंड्या की महिला पुलिस कप्तान राधिका ने अपने घर में करीब 18 पुलिसकर्मियों को अर्दली के रूप में लगा रखा है। ऐसा तब है जब प्रदेश में ब्रिटिशकालीन अर्दली व्यवस्था डेढ़ साल पहले ही खत्म हो चुकी है। लेकिन अधिकारियों का सरकार सेवाओं के नाम पर होनी वाली मनमानी से अभी मन नहीं भरा। राधिका के बारे में बताया जाता है कि वह सभी पुलिस कर्मियों से अपने घर का काम कराती हैं।