23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Crime / जम्मू-कश्मीर: नियंत्रण रेखा पर पाक सेना ने की गोलाबारी, 3 नागरिकों की मौत

जम्मू-कश्मीर: नियंत्रण रेखा पर पाक सेना ने की गोलाबारी, 3 नागरिकों की मौत

कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC के पास पाक सैनिकों ने गोलाबारी की गोलाबारी में एक महिला, एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 13 Apr 2020, 8:10 AM IST

e.png

जम्मू-कश्मीर: नियंत्रण रेखा पर पाक सेना ने की गोलाबारी, 3 नागरिकों की मौत

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) के कुपवाड़ा जिले में रविवार को नियंत्रण रेखा ( LoC ) के पास पाकिस्तानी सैनिकों ( Pak Army ) ने गोलाबारी की, जिसमें तीन नागरिकों की मौत हो गई।

कुपवाड़ा के एसएसपी श्रीराम अंबारकर ने बताया कि कुपवाड़ा ( Kupwara ) में दो और हंदवाड़ा में एक नागरिक की मौत हो गई।

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने LoC के समीप कुपवाड़ा जिले के नागरिक क्षेत्र में मोर्टार से गोलाबारी की, जिसमें एक महिला, एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय का खुलासा: देश में तेजी से बढ़ सकती है कोरोना मरीजों की संख्या

पाकिस्तानी सेना ने यहां रविवार सुबह संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसके बाद भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया।

रपटों में बताया गया है कि दोनों तरफ से गोलीबारी समाप्त हो गई है और जिले के अधिकारी इन क्षेत्रों के समीप रह रहे लोगों को वहां से निकाल रहे हैं।

वहीं, जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा ( LoC ) पर गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। सेना ने इस बात की जानकारी दी।

कोविड—19: अगर मौसमी बीमारी बना कोरोना वायरस तो क्या हर साल मचेगी तबाही?

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि पाकिस्तान ने अपराह्न् लगभग 1.40 बजे पुंछ जिले के किरनी और कस्बा सेक्टरों में मोर्टार सहित छोटे हथियारों से अकारण गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को भी पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में अकारण गोलीबारी की थी।

जानें अगर लॉकडाउन बढ़ा तो आम जनजीवन पर क्या पड़ेगा इसका असर? ये है 21 दिनों का हाल