7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एलओसी पर पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में जवान घायल

जम्मू एवं कश्मीर में एक बार पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। यहां पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा बुधवार रात को अचानक गोलीबारी शुरू कर दी।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Oct 11, 2018

news

एलओसी पर पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में जवान घायल

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में एक बार पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। यहां पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा बुधवार रात को अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं भारतीय जवानों ने भी जवाब फायरिंग की। इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंदर आनंद ने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को कृष्णा घाटी (केजी) क्षेत्र में संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिस घटना में जवान घायल हो गया था।

यह खबर भी पढ़े— हिट एंड रन केस में फंसे प्रतीक बब्बर, स्कूटर में टक्कर मारने के बाद मारपीट का आरोप

यह खबर भी पढ़े— #MeToo: एमजे अकबर पर शोषण का आरोप लगाने वाली महिलाओं की संख्या हुई छह, कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग

रात 9.30 बजे के आसपास गोलीबारी

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के केजी सेक्टर में रात 9.30 बजे के आसपास गोलीबारी की। घायल सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले पुलवामा जिले में गुरुवार को ही सर्च आॅपरेशन के दौरान आतंकवादियों की गोलीबारी में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल एसपीओ बिलाल अहमद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह खबर भी पढ़े— केरल: सबरीमाला के बाद महिलाओं के मस्जिदों में प्रवेश की मांग ने पकड़ा जोर, हाईकोर्ट में याचिका दायर

मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित

सुरक्षा बल आतंकवादियों की उपस्थिति की जानकारी मिलने के बाद कुपवाड़ा के हंदवाड़ा तहसील के बटगुंड गांव में एक खोज अभियान चला रहे थे जिस दौरान यह घटना हुई। अधिकारियों ने बताया कि सावधानी बरतते हुए क्षेत्र के सभी शैक्षिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं और जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।