पीड़िता के पति ने बताया था कि इन पादरियों में से जिस पादरी ने सबसे पहले उसकी पत्नी का शोषण किया, वह उसकी पत्नी को ब्लैकमेल करने लगा और जब उनकी पत्नी ने दूसरे पादरी से मदद मांगी तो उसने भी धमकाना शुरू कर दिया और अन्य पादरियों के साथ महिला का उत्पीड़न करने लगा। इस तरह महिला पांच पादरियों द्वारा शोषण का शिकार हुई। हालांकि, चर्च में ऊंचे पद पर काबिज लोगों ने मामले को चुपके से रफा-दफा करने का प्रयास किया, लेकिन परेशानी तब शुरू हुई, जब राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने इसे संज्ञान में लिया और बेहरा को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने के लिए कहा।