दरअसल, चर्चा है कि गायत्री परिवार के प्रमुख भाजपा को समर्थन नहीं देंगे। इसके बाद से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि कांग्रेस के सीनियर लीडर्स उनसे संपर्क साधकर समर्थन पर बात कर सकते हैं। माना जाता है कि गायत्री परिवार के पास करीब पर 25 करोड़ लोगों का वोट बैंक है। यही कारण है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दल अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के प्रमुख डॉक्टर प्रणव पांड्या से बात करना चाहते हैं।