मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के लातूर (Latur) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां लड़कों के एक ग्रुप ने बारहवीं में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र को केवल इसलिए बुरी तरह पीटा, क्योकि उसने इंस्टाग्राम (Instagram) पर उन्हें गाली दी थी। किसी फ़िल्मी स्टाइल की तरह ही ग्यारह युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए नाबालिग को निर्वस्त्र कर तब तक बेल्ट से पीटा जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है।