वहीं घटना के बाद घर वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर फैसला सुनाने वाले पंचायत के पंच फरार हैं। पुलिस लड़के के पिता से भी पूछताछ कर रही है। पड़ोस के लोगों ने पुलिस को बताया कि लड़का शादी के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं था, उसको शादी के लिए टॉर्चर किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।