देशभर से आ रही बलात्कार और दुष्कर्म की घटनाओं के बीच ये खबर आपके दिमाग को सन्न कर देगी। जी हां उत्तराखंड के काशीपुर में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी को दूसरे मर्द से संबंध बनाने के मजबूर किया। जब ये महिला इस बात का विरोध करती तो उसके साथ जमकर मारपीट करता, साथ ही जान से मारने की धमकी भी देता था।
पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक काशीपुर निवासी महिला ने कहा है कि एक वर्ष पूर्व उसकी शादी मुरादाबाद निवासी युवक से हुई थी। उसका पति और ससुराली कारोबार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। शादी के कुछ माह बाद पति उसे अपने साथ दिल्ली ले गया, जबकि उसके पिता की ओर से दहेज में दिया गया सामान उसने मुरादाबाद स्थित अपने मकान में ही छोड़ दिया।