सभी को यह हत्या ना लगे इसके लिए मां-बेटे ने करीना के शव को फांसी के फंदे से लटका दिया और रिश्तेदारों के सामने हत्या को खुदकुशी बता कर सूचना दी। वहीं, इस सूचना के बाद चंदा देवी समेत अन्य परिजन जब उसके घर पहुंचे तो अर्जुन ने उन्हें भी आत्महत्या की कहानी सुनाई। लेकिन चंदा देवी को शक हुआ कि करीना आत्महत्या नहीं कर सकती। इस शक के बिनाह पर उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाश का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से करीना की मौत की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने अर्जुन और मंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया।