28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अहमदाबाद: पैसों की खातिर युवक ने बेचे पत्नी के एग्स, पुलिस ने की एफआईआर दर्ज

दोस्त के पैसे मांगने पर युवक ने उसको एग्स बेचने को कहा, जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने ऐसा करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 8 Aug 2018, 1:26 PM IST

Ahmedabad

पैसों की खातिर युवक ने बेचे पत्नी के एग्स, पुलिस ने की एफआईआर दर्ज

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह एक युवक ने पैसों के खातिर अपनी पत्नी के एग्स बेच दिए। युवक ने एक बार नहीं, बल्कि बार-बार अपनी पत्नी को यह काम करने के लिए मजबूर किया। लंबे समय से उत्पीड़न का शिकार महिला का सब्र आखिरकार टूट गया और उसने पुलिस ने पति की शिकायत की। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके ऊपर दबाव बनाकर उसके एग्स बेचता था।

पुश्‍तैनी जमीन पर हॉस्पिटल बनवाना चाहते थे करुणानिधि, निधन से पहले जताई थी अंतिम इच्छा

दरअसल, विश्वास कर पाना मुश्किल है कि एक युवक पैसों के लिए इस हद तक जा सकता है। घटना का खुलासा तब हुआ जब मंगलवार को महिला ने सरखेज पुलिस में तहरीर देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला के अनुसार उसकी शादी 2010 में हुई थी। शादी के समय उसका पति मुंबई में रहता था। वह भी शादी के बाद पति के साथ चली गई। कुछ समय तक तो उसके ससुरालवालों का बरताव ठीक रहा, लेकिन बाद में उन्होंने दहेज के लिए उसको प्रताड़ना देना शुरू कर दिया। ससुरालवालों की रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर महिला दरियापुर स्थित अपने पिता के घर में पति के साथ जाकर रहने लगी। इसके कुछ दिन बाद महिला की मां ने उसके पति को एक आॅटोरिक्शा खरीद कर दे दिया, जिसके बाद वह अपने पति के साथ चली गई और फतेहवाड़ी में रहने लगी। लेकिन कुछ दिनों के बाद उसके पति ने आॅटोरिक्शा चलाना छोड़ दिया, जिससे उनकी माली हालत बिगड़ती चली गई।

मुजफ्फरपुर के बाद हरियाणा में शेल्टर होम का खुलासा, बच्चों के यौन शोषण की आशंका

महिला का आरोप है कि 2106 में जब उसकी मां की मृत्यु हो गई तो मायके से भी मदद मिलनी बंद हो गई। इस बीच उसके पति ने अपने एक दोस्त से कुछ पैसा उधार ले लिया। लेकिन समय पर उधार चुकता नहीं कर पाया। दोस्त के पैसे मांगने पर युवक ने उसको एग्स बेचने को कहा, जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने ऐसा करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद दबाव में आई महिला ने को मजबूरीवश अपने एग्स बेचने पड़े।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग