नई दिल्ली। शनिवार को वीवीआई सुरक्षा में चूक के दो मामले सामने आए हैं। पहला पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के घर में कार लेकर एक युवक का घुसना और दूसरा मामला दिल्ली के केरल हाउस का हैं। खबरों के मुताबिक विमल राज नाम का शख्स केरल हाउस में चाकू लेकर घुसने की कोशिश कर रहा था। जिसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा लिया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त मुख्यमंत्री पिनरई विजयन हाउस में मौजूद थे। संदिग्ध विमल राज मानसिक रूप से बीमार लग रहा। संदिग्ध की पहचान 46 वर्षीय विमल राज के तौर पर हुई है। उसे गिरफ्तार कर एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है।