6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डांट से झल्लाए बेटे ने बरसा दीं पिता पर गोलियां

हत्या के लिए उसने अपने ही पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर का इस्तेमाल किया।
2 min read
Google source verification

image

Shweta Singh

May 28, 2018

mentally unstable son killed his father for scolding him

डांट से झल्लाए बेटे ने बरसा दीं पिता पर गोलियां

नई दिल्ली। उत्तराखंड के सीमा से जुड़े हुए गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है,जिससे बाप-बेटे के रिश्ते को ही शर्मसार कर दिया। यह मामला वहां के सीमांत जिले हरिद्वार का है, जहां एक बेटे ने मामूली बात पर अपने पिता की हत्या कर दी। हत्या के लिए उसने अपने ही पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर का इस्तेमाल किया। ये घटना रविवार की है।

पिता की डांट इतनी बुरी लगी कि बरसा दीं गोलियां

टिबरी क्षेत्र में रहने वाले इस बेटे को उसके पिता ने किसी बात पर फटकार लगाई थी। उसे अपने पिता की डांट इतनी बुरी लग गई,उसने गुस्से में अपने पिता की बंदूक ली और उन पर गोलियां बरसा दीं। ताबड़तोड़ गोलियों के वार से उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का पता चलते ही घर में कोहराम मच गया।

गुरुग्राम में दरिंदगी, शेयरिंग ऑटो में गर्भवती महिला से गैंगरेप

पड़ोसियों ने दी थी पुलिस को जानकारी

आसपास इस वारदात की खबर फैलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ पिता का शव पोस्टमार्टम के लिए हरिद्वार के राजकीय जिला अस्पताल भेजा गया।

सीने में बरसाई पांच गोलियां

मामले की जांच के बाद नगर पुलिस अधीक्षक ममता बोरा ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के टिबरी क्षेत्र में रविवार की सुबह वहां के रिटायर्ड वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जयपाल सिंह ने किसी बात पर अपने बेटे को डांट लगाई थी। इससे आहत होकर उनके 26 साल के बेटे विशाल ने आक्रोश में अपने पिता को उन्हीं की रिवाल्वर से मौत की नींद सुला दिया। पुलिस की जानकारी के अनुसार उसने पिता के सीने में पांच गोलियां मारी थीं। पुलिस ने ये भी बताया कि बेटे ने गोली मारते वक्त पिता को बचने के लिए कोई मौका नहीं दिया और न ही उसे अपने पिता पर तरस आया।

मानसिक रुप से अस्थिर है आरोेपी

जांच में विशाल के मानसिक रुप से अस्थिर होने का भी पता चला था। साथ ही ये भी पता चला की दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। लेकिन उसके बर्ताव से खिजलाकर उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने घर चली गई थी। इस बात से विशाल तनाव में रहता था। वो अपने मोहल्ले टिबरी में घर के बाहर परचून की दुकान चलाता था। घरवालों ने बताया कि विशाल मानसिक रूप से ठीक नहीं है।