6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में मस्जिद में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी मौलवी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

उत्तर-पूर्वी दिल्ली की एक मस्जिद में पानी लेने गई एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में 48 वर्षीय एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मौलवी पर धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

2 min read
Google source verification
Minor

Minor

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। सरकार की तमाम कोशिश के बावजूद दिल्ली में बहन और बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है। राजधानी दिल्ली में हुए एक रेप की घटना से पुलिस प्रशासन पर एक बार भी सवाल खड़े हो गए है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली की एक मस्जिद में पानी लेने गई एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में 48 वर्षीय एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी मौलवी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें :— खड़गे ने NHRC के अध्यक्ष की चयन की प्रक्रिया से खुद को किया अलग, पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- नियुक्तियों में इस वर्ग को मिले जगह


मौलवी पर लगा रेप का आरोप
पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार शाम को हुई थी। घटना के बाद पीड़िता ने घर जाकर अपने घरवालों को आपबीती के बारे में बताया। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने कहा कि घटना के बाद, लड़की की काउंसलिंग की गई और उसे मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। पीड़ित के माता—पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी पान लाने के लिए मस्जिद गई थी। जहां पर मौलवी ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें :— भारत की GDP को लगा झटका: चार दर्शकों में सबसे खराब प्रदर्शन, 2020-21 वित्त वर्ष में 7.3% की गिरावट

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा मौलवी
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सोमवार को यूपी के गाजियाबाद के लोनी से आरोपी मौलवी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार मौलवी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वह राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है। स्थानीय लोग इस घटना का जमकर विरोध कर रहे है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मस्जिद के आस पास पुलिसकर्मी तैनात किए, ताकि जिससे माहौल बिगड़े नहीं।