मिजोरम में अवैध माल की तस्करी राज्य के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है। असम राइफल्स तस्करी संबंधी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए गाहे-बगाहे ऐसे अभियान चलाती रहती है, जिसमें उसको अधिकांश सफलता मिली है। आपको बता दें कि पिछले दिनों पूर्व अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में चरमपंथी संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (खापलांग-युंग आंग) के संदिग्ध सदस्यों के साथ मुठभेड़ में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया था, जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। अरुणाचल प्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की थी।