
Mobile Snatching from Running Train video viral Thief caught by people
Mobile Snatching from Running Train: चलती ट्रेन की खिड़की से यात्रियों का मोबाइल चुराने की कोशिश में एक चोर बुरा फंसा। मोबाइल छिनने की कोशिश के बीच यात्रियों ने चोर को पकड़ लिया। इस दौरान ट्रेन की खिड़की से लटके चोर की जान करीब 15 किलोमीटर तक अटकी रही। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चोर यात्रियों ने हाथ नहीं छोड़ने की अपील करता नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो बिहार के बेगूसराय और खगड़िया जिले का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बेगूसराय में चलती ट्रेन की खिड़की से मोबाइल चुराने की कोशिश में एक चोर की जान पर बन आई। जैसे ही इस चोर ने स्टेशन छोड़ रही ट्रेन की खिड़की में हाथ डालकर एक यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश की, यात्री ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद एक और यात्री ने चोर का दूसरा हाथ पकड़ लिया।
इस बीच ट्रेन खुल निकल गई। अब दो यात्री चोर के दोनों हाथों को पकड़े रहे। ऐसे में बीच ट्रेन स्टेशन से बाहर निकल गई और चोर खिड़की से लटक गया। करीब 15 किमी तक यात्रियों ने उसे ऐसे ही लटकाए रखा। इस बीच चलती ट्रेन से चोर शुरुआत में तो हाथ छोड़ने की मिन्नतें करता रहा। लेकिन ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली तो वह स्थानीय भाषा में लोगों से यह मिन्नतें कहता रहा कि हाथ नहीं छोड़ना भैया, नहीं तो मैं मर जाऊंगा।
बेगूसराय के साहेबपुर कमाल स्टेशन से खगड़िया तक उस चोर को वैसे ही लटकाए रखा गया। खगड़िया पहुंचने पर यात्रियों ने चोर को GRP के हवाले कर दिया गया। जीआरपी की पूछताछ में चोर ने अपना नाम पंकज कुमार बताया। वह बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
चलती ट्रेन से मोबाइल छिनने की यह कोशिश मेमू ट्रेन में हुई। यात्रियों ने बताया कि जैसे ही बेगूसराय के साहेबपुर कमाल स्टेशन से आगे बढ़ी, वह प्लेटफार्म के आखिरी छोर पर ट्रेन की खिड़की में हाथ डालकर मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगा। तभी एक यात्री ने उसका हाथ पकड़ लिया।
फिर उसकी मदद के लिए आसपास के पैंसेजर्स ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए। जिसके बाद उसे वैसे ही लटकाए हुए 15 किमी दूर खगड़िया पहुंचे। इसी दौरान कुछ यात्रियों ने इसका वीडियो बना लिया। जो अब वायरल हो गया है।
Published on:
15 Sep 2022, 7:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.