25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mohali MMS Leak: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस के 17 CCTV फुटेज जब्त, खुलेंगे और राज

मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी हुए अश्लील वीडियो प्रकरण मामले में लगातार नए मोड़ सामने आ रहे हैं। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है, वहीं अब इस मामले में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 20 Sep 2022, 11:10 AM IST

Mohali MMS Leak Case 17 CCTV Footage Recovered In Chandigarh University Campus

Mohali MMS Leak Case 17 CCTV Footage Recovered In Chandigarh University Campus

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए एमएमएस कांड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल इस मामले में लगातार पुलिस का एक्शन जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बीच अब चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस से 17 सीसीटीवी फुटेज जब्त किए गए हैं। दरअसल इस सभी सीसीटीवी फुटेज को डिलीट कर दिया गया था। अब पुलिस इन फुटेज को दोबारा रिकवर करेगी। माना जा रहा है कि इन फुटेज भी कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पंजाब पुलिस इसको गंभीरता से जांच रही है। वीडियो प्रकरण का खुलासा होने के बाद मचे बवाल के चलते अब पुल‍िस ने कैंपस से 23 सीसीटीवी क्लिप भी बरामद की हैं। इसके साथ ही पुलिस ने 17 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। यही नहीं जो छह छात्राएं बेहोश होकर अस्पताल पहुंची थीं उनके सैंपल भी पुलिस ने एकत्रित कर लिए हैं।


पेरलल टीम कर रही मामले की जांच
संवेदनशील मामले के चलते पुलिस की पेरलल टीम गठित की गई है। यही टीम मामले की गहन जांच में जुटी है। डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक, फिलहाल प्राथमिक जांच वीडियो वायरल होने की बात सामने नहीं आई है और न ही किसी छात्रा की ओर से सुसाइड करने का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें - Mohali MMS Leak: एक कॉल से खुला था चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के MMS कांड का राज, एक्शन में दो राज्यों की पुलिस

आरोपियों के मोबाइल की हो रही फोरेंसिक जांच
पुलिस ने आरोपी युवती व गिरफ्तार रंकज और सन्नी के मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भिजवा दिए हैं। इन मोबाइल से भी डिलीट डेटा रिकवर किया जा रहा है।

लड़की ने अपना ही वीडियो बनाकर किया था शेयर
एसआईटी की शुरुआती जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि, लड़की अपना ही एक वीडियो बनाकर भी शेयर किया था। एसआईटी प्रभारी रूपिंदर कौर भट्टी के मुताबिक, SIT ने संदिग्धों से पूछताछ की और लड़की ने सनी के साथ अपना वीडियो बनाने और साझा करने की बात स्वीकार की।

रंकज उसके फोन नंबर पर कॉल कर फोटो और वीडियो मांग रहा था। हम जांच के साथ इसकी पुष्टि करने के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ MMS केस: आरोपी लड़की को छात्राओं ने रंगे हाथ पकड़ा, जानिए किस शख्स को भेजती थी वीडियो? FIR दर्ज