17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सगी मां ने 40 हजार में बेच दी बेटी, मनाली में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा

दिल्ली की एक लड़की का आरोप है कि उसकी मां ने कुछ महीनों पहले उसे दलालों के हाथ 40 हजार महीने पर बेच दिया था।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 1 May 2018, 2:57 PM IST

mother sold daughter

नई दिल्ली। दिल्ली की एक लड़की को उसकी अपनी मां द्वारा मनाली ले जाकर बेच दिया गया। दिल्ली की इस 16 साल की लड़की को जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा था। बाद में इसी लड़की की वजह से मनाली में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो सका। लड़की का आरोप है कि उसकी मां ने कुछ महीनों पहले उसे दलालों के हाथ 40 हजार महीने पर बेच दिया था।

अबॉर्शन के लिए नाबालिग को ले गया था डाॅक्टर के पास, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मनाली से गिरफ्तार कर लिया है। वह पंजाब का रहनेवाला है। लड़की का कहना है कि इस अवैध व्यापार में कई अन्य लड़कियां शामिल हैं। फिलहाल इन लड़कियों के बारे में कोई और सूचना नहीं मिली है लेकिन मनाली पुलिस उन्हें ढूंढने में लग गई है। मनाली के पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को बताया कि इस मामले के तार दिल्ली से जुड़े हो सकते हैं।

दलालों के चंगुल में और भी लड़कियां

लड़की ने पुलिस को बताया कि मां द्वारा बेच दिए जाने के बाद दलाल उसे पिछले महीने मनाली लेकर आए थे। बीते शनिवार को जब दलालों ने उसे एक ग्राहक के पास भेजा तो वह किसी तरह वहां से भाग गई। बाद में उसने किसी तरह पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रविवार को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। इसमें पॉक्सो एक्ट और अवैध देह तस्करी आदि शामिल हैं।

कोयला घोटाले में अशोक डागा को 4 साल की जेल, गोंडवाना इस्‍पात लिमिटेड पर 60 लाख का जुर्माना

देह व्यापार का केंद्र बनता मनाली

बता दें कि पिछले कुछ सालों में कुल्लू मनाली में देह व्यापार का धंधा खूब फल-फूल रहा है। हिमाचल पुलिस बीते साल में तकरीबन 9 सेक्स रैकटों का पता लगा चुकी है। सैकड़ों लड़कियों को देह व्यापार के चंगुल से छुड़ाया जा चुका है। बताया जा रहा है कि ये लड़कियां दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से लाई जाती हैं और फिर इस धंधे में धकेल दी जाती हैं।