मामला वर्ष 2015 का है, जब कल्याण निवासी मुकेश ने कोविली गांव में रहने वाली 26 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर उसके साथ बलात्कार किया। घटना की जानकारी मिलते ही महात्मा फुले पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कुछ समय बाद ये शख्स जमानत पर तो रिहा हो गया लेकिन सामाजिक दबाव के चलते मुकेश को महिला से शादी करना पड़ी।