7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओडिशा: कालाहांडी में ट्रक ने कार को रौंदा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

कालाहांडी जिले में NH -26 पर एक सड़क दुर्घाटना में पांच लोगों की मौत हो गई हादसे में मारे गए सारे लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। सभी लोग एक कार में सवार थे, जिसकों सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 22 May 2019, 11:52 AM IST

Kalahandi

ओडिशा: कालाहांडी में ट्रक ने कार को रौंदा, एक ही परिवर के पांच लोगों की मौत

नई दिल्ली।ओडिशा के कालाहांडी जिले से बड़ी सामने आई है। यहां बुधवार सुबह जेरिंग के पास एनएच -26 पर एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मारे गए सारे लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दुर्घटना का शिकार सभी लोग एक कार में सवार थे, जिसकों सामने से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

पंजाब के 6 मंत्रियों ने सिद्धू के खिलाफ खोला मोर्चा, चुनाव नतीजों के बाद बड़ी कार्रवाई के संकेत

भूकंप के झटकों से हिला अंडमान निकोबार द्वीप समूह, किसी नुकसान की खबर नहीं

मामले की जांच में जुटी पुलिस

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। तभी मौके पर मौजूद लोगों ने खून से लथपथ लोगों को कार से बाहर निकाल कर हॉस्पिटल तक पहुंचाया। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

कश्मीर: कुलगाम के गोपालपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, 2 आतंकी ढेर

विशाखापत्तनम से अपने गांव लौट रहे था परिवार

यहां हादसा कालाहांडी में जूनागढ़ ब्लॉक के अंतर्गत मंगलवार देर रात खुर्सीलगुडा गांव के पास हुआ। मरने वालों में दो बच्चें भी बताए जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार यह परिवार विशाखापत्तनम से अपने गांव लौट रहे था। तभी रास्ते में तेज गति से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के सभी पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान आशुतोष बेहरा, उनके भाई जगन्नाथ, बेटे विक्की, बहू निविया और उनकी दो पोतियों के रूप में की गई है।