4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब के 6 मंत्रियों ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ खोला मोर्चा, बड़ी कार्रवाई के संकेत

पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर बड़ी कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं। CM कैप्टन अमरिंदर सिंह से विवाद के चलते पार्टी में उनका विरोध लगातार बढ़ता रहा है। चुनाव बाद कांग्रेस सिद्धू के खिलाफ के कोई बड़ी कदम उठा सकती है।
less than 1 minute read
Google source verification
Navjot singh sidhu

पंजाब के 7 मंत्रियों ने सिद्धू के खिलाफ खोला मोर्चा, बड़ी कार्रवाई के संकेत

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर बड़ी कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ विवाद के चलते पार्टी में उनका विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि अब तक 6 मंत्री सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। यही नहीं सीएम अमरिंदर सिंह की पत्‍नी परनीत कौर ने भी सिद्धू को आड़े हाथों लिया है। अटकलें लगाई जा रही है कि चुनाव बाद कांग्रेस सिद्धू के खिलाफ के कोई बड़ी कदम उठा सकती है।

भूकंप के झटकों से हिला अंडमान निकोबार द्वीप समूह, किसी नुकसान की खबर नहीं

आपको बता दें कि हाल ही में रंधावा, मोहिंदरा, बाजवा, आशु व धर्मसोत ने सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोला, लेकिन अब उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा भी उनके विरोध में उतर आए हैं। उद्योग मंत्री अरोड़ा ने पार्टी से सिद्धू पर कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले ही पंजाब सरकार के 6 मं‍त्री सिद्धू से इस्तीफा की मांग कर चुके हैं। वहीं, पंबाद प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी इस मुद्दे पर मतगणना के बाद विचार करने की बात कही है।

कश्मीर: कुलगाम के गोपालपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, 2 आतंकी ढेर

राजनीतिक जानकारों की मानें तो सिद्धू के खिलाफ पंजाब कैबिनेट में लगातार बढ़ती नाराजगी उन पर कार्रवाई के संकेत देती है। उन्होंने कहा कि सिद्धू अपने विवादित बयानबाजी को लेकर पहले भी पार्टी संगठन के निशाने पर आ चुके हैं, लेकिन वह हर बार खेद जताकर बच निकलते थे। लेकिन इस बार हालात अधिक गंभीर दिखाई पड़ रहे हैं। आपको बता दें कि सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर अमृतसर से टिकट न देने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है।