16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका: डॉक्टर स्ट्रॉस स्केस स्कैंडल मामले में ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के छात्रों से पूछताछ

ओहियो यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष ने कहा कि हम उन लोगों के आभारी हैं जो आगे आकर डॉक्टर स्ट्रॉस के बुरे कामों की बारे में चर्चा कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 22 Jul 2018, 12:49 PM IST

dr richard strauss sex scandal case

अमरीका: डॉक्टर स्ट्रॉस स्केस स्कैंडल मामले में ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के छात्रों से पूछताछ

वाशिंगटन। डॉक्टर स्ट्रॉस स्केस स्कैंडल मामले में ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के सौ से अधिक छात्रों से पूछताछ की गई है। ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के पूर्व डॉक्टर द्वारा किए गए यौन दुर्व्यवहार के बारे में जांच अधिकारियों ने छात्रों से पूछताछ की। यूनिवर्सिटी की चीफ डीन आंद्रेव थसा ने यह जानकारी दी है। बता दें कि इस साल अप्रैल में ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के डॉक्टर रिचर्ड स्ट्रॉस के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए थे।

मनी लांड्रिग मामले में पाक के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और उनकी बहन भगोड़े करार

2005 में रिचर्ड स्ट्रॉस ने कर ली थी आत्महत्या

बता दें कि साल 2005 में डॉक्टर रिचर्ड स्ट्रॉस ने आत्महत्या कर ली थी। उन पर पर यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों के साथ यौन दुर्व्यवहार का आरोप है। ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी में रेसलिंग टीम के कोच स्ट्रॉस पर रेसलिंग सहित दूसरे खेलों के 14 और एथलीटों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। कहा जाता है कि मेडिकल जांच के बहाने रिचर्ड स्ट्रॉस पुरुष छात्र एथलीटों को फंसाने की कोशिश करते थे। आरोप है कि वह छात्रों के अंगों को जानबूझकर छूते थे।

यूनिवर्सिटी ने कहा-सच सामने आएगा

ओहियो यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष ने कहा कि हम उन लोगों के आभारी हैं जो आगे आकर डॉक्टर स्ट्रॉस के बुरे कामों की बारे में चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुआ कहा 'हम सच्चाई को उजागर करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं। उधर ओहियो राज्य की प्रशासन ने सिएटल स्थित मशहूर अमरीकी लॉ फर्म पर्किन्स के जांचकर्ताओं से इस बारे में लोगों से समपर्क करने और जानकारी देने का आग्रह किया है।

विदेशों में बज रहा कश्मीर की खूबसूरती का डंका, पोलैंड के जोड़े ने झेलम किनारे शादी रचाई

जूनियर लड़कों से भी होगी पूछताछ

सेक्स स्कैंडल मामले में जांच अधिकारी ये भी पता लगा रहे हैं कि स्ट्रॉस ने हाईस्कूल के छात्रों से छेड़छाड़ किया कि नहीं। आरोप यह भी है कि हाई स्कूल के कुछ छात्र स्ट्रास के साथ निकटता से जुड़े थे।