जम्मू-कश्मीर में LoC पर पकिस्तान ने की गोलीबारी, BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब
जम्मू-कश्मीर में Pakistan Violates ceasefire, आर्टिकल 370 हटने से बौखलाया हुआ है पाकिस्तान
पाकिस्तानी सेना के रेंजर्स ने LoC पर अचानक शुरू कर दी फायरिंग
सीमा पार से फायरिंग होता देख सीमा सुरक्षा बल ( BSF ) के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इस गोलीबारी में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
आपको बता दें कि पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी ऐसे समय की है, जबकि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारअजीत डोभाल कश्मीर दौरे पर हैं।
डोभाल यहां आर्टिकल 370 हटने की बाद की स्थिति और ईद की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।
इससे पहले 1 अगस्त को पाकिस्तान को जम्मू-कश्मीर के उरी में सीजफायर तोड़ा था। इस दौरान पाक सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर हाजीपीर सेक्टर में मोर्टार दागे थे व छोटे हथियारों से हमला किया था।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया है।
वहीं, भारत ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है। पाकिस्तान को इसमें हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान ने राजनयिक संबंधों पर एक बार विचार करने की बात कही है।