26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंटरनेट पर लीक हुई प्राइवेट फोटो मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्षरा हासन ने दर्ज कराई एफआईआर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा हासन के प्राइवेट फोटो के लीक होने की जानकारी सामने आई है। अभिनेत्री के शिकायत पर मुंबई की बर्सोवा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 13 Nov 2018, 9:31 AM IST

news

इंटरनेट पर लीक हुई प्राइवेट फोटो मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्षरा हासन ने दर्ज कराई एफआईआर

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा हासन के प्राइवेट फोटो के लीक होने की जानकारी सामने आई है। अभिनेत्री के शिकायत पर मुंबई की बर्सोवा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो की जांच में जुटी है। पुलिस ने इन फोटो के असली और नकली होने की पहचान कर रही है। दरअसल, अभिनेत्री अक्षरा ने सोमवार को बीकेसी के साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह मामला मीडिया की जानकारी में आया। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने कैसे अक्षरा का मोबाइल या फिर कोई दूसरा गजट हैक किया।

कांग्रेस ने ट्वीट किया राहुल के साथ पीएम मोदी के हमशक्ल का फोटो, सोशल मीडिया पर चला प्रतिक्रियाओं का दौर

अभिनेत्री की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज

उधर, पुलिस ने अभिनेत्री की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मानहानि और आईटी ऐक्ट की धारा 66 और 66 ई के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। वर्सोवा थाने के एसएचओ रवींद्र बदगुजर के अनुसार इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई, जबकि अब पुलिस पूरे प्रकरण की तह में जाने का प्रयास कर रही है। आपको बता दें कि अक्षरा हासन अपने जमाने में मशहूर अभिनेता कमल हासन की बेटी हैं। अक्षरा ने 7 नवंबर को ट्वीटर पर भी अपनी प्राइवेट तस्वीरें लीक होने की सूचना दी थी।

VIDEO: बंगाल की खाड़ी से उठा खतरनाक तूफान गाजा, तटवर्ती इलाकों में भारी तबाही का खतरा

दूषित मानसिकता का नतीजा

इसके साथ ही अक्षरा न लिखा था कि यह सब किसने किया? और क्यों किया? इसकी अभी कोई जानकारी नहीं लग पाई है। लेकिन एक बात तय है कि यह सब किसी अपने एंजॉयमेंट के लिए एक दूषित मानसिकता का नतीजा है। अक्षरा ने इसे काफी घृणित और दुर्भाग्यपूर्ण कार्य बताया है। अक्षरा ने आगे लिखा है कि तस्वीरें लीक करने वाले का पता लगाने के लिए मुंबई पुलिस और साइबर सेल से मदद मांगी है।