6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सियालदह राजधानी एक्सप्रेस पर अज्ञात हमलावरों ने की पत्थरबाजी, हादसे में 6 जख्मी

यह घटना गया के मानपुर रेलवे जंक्शन के पास की है।
2 min read
Google source verification

image

Shweta Singh

May 29, 2018

sealdah rajdhani express miscreants pelted stones near manpur junction

सियालदह राजधानी एक्सप्रेस पर अज्ञात हमलावरों ने की पत्थरबाजी, हादसे में 6 जख्मी

पटना। बिहार के गया में सियालदह राजधानी एक्सप्रेस पर अज्ञात बदमाशों ने हमला बोल दिया। यह घटना गया के मानपुर रेलवे जंक्शन के पास की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात कुछ हमलावरों नें इस ट्रेन पर मानपुर से गुजरते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी।

अचानक हुए इस हमले से ट्रेन में सफर कर रहे लोग बुरी तरह डर गए

घटना इतना अचानक था कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। हमले के दौरान कई कोचों के शीशे भी टूट गए। इस कारण 6 यात्री जख्मी हो गए। बता दें टूटे हुए कांच को बाद में गया रेलवे जंक्शन पर बदला गया। अचानक हुई इस पत्थरबाजी की घटना से ट्रेन के अंदर मौजूद यात्री बुरी तरह डर गए। उन्हें अपने बचाव का कोई उपाय समझ में नहीं आ रहा था।

तूतीकोरिन में 13 जान जाने के बाद सरकार ने दिया वेदांता के कॉपर प्लांट को बंद करने का आदेश

घटना के पीछे का कारण अज्ञात, जांच जारी

पत्थरबाजों के हमले के बाद कोच के शीशे टूटे हुए थे, जिनके कांच के टुकड़े यात्रियों की सीट पर बिखर गए। फिलहाल घटना के कारण और उसके पीछे किसका हाथ है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि आरपीएफ इस मामले की जांच में लगी है।

30 स्पेशल जवान भारतीय सेना में भर्ती, सैनिकों की सीधे कराते हैं परमात्मा से बातें

ट्रेन के आगे छलांग लगा के ले ली जान

वहीं एक अन्य मामले में दिल्ली के तुगलकाबाद स्टेशन पर दो चचेरी बहनों ने अचानक ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।इस हादसे में दोनों बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने एक मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।ये घटना रविवार को देर शाम हुई। डीसीपी (रेलवे) परवेज अहमद का कहना है कि पीड़ितों की पहचान 16 साल की मीनाक्षी और 17 साल की उर्वशी के तौर पर हुई है।