कौन है प्रियव्रत फौजी?
प्रियव्रत फौजी 18 मार्च 2021 को सोनीपत में गैंगस्टर बिट्टू बरोणा के पिता की हत्या में शामिल था। वह गांव सिसाना गड़ी का रहने वाला है। प्रियव्रत फौजी रामकरण गैंग का शार्प शूटर भी रहा है. इस पर दो हत्याओं समेत दर्जन भर संगीन मामले दर्ज हैं।
वहीं, अंकित सेरसा की सोनीपत पुलिस के पास कोई क्राइम हिस्ट्री नही है। बता दें कि, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाल की हत्या में लॉरेंस विश्नोई और कनाडा में बैठे गोल्डी बरार के गुर्गों का नाम भी सामने आया है।