आबिद ने कहा, साजिश के तहत फंसाया गया
आबिद को अदालत ने अब जमानत दे दी है। उसके खिलाफ किसी तरह का कोई भी सबूत पुलिस अदालत में पेश करने में नाकाम रही। जमानत पर छूटने के बाद आबिद ने बताया कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया था। मात्र इस वजह से उसे 65 दिन जेल में अपमान भरा जीवन जीना पड़ा। यहां तक कि कैदी भी उससे नफरत करते थे और उसे आतंकवादी कह कर बुलाते थे। इस दौरान उसे गहरी मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ा। उसने जेल में जिस तरह का जीवन जिया उसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। आबिद ने कहा कि इन 65 दिनों में उसे खून का घूंट पीकर वक्त गुजारना पड़ा। व़ह भी तब, जबकि वह आतंकवादी नहीं, देशभक्त है।