'तेरे खून के प्यासे बैठे हैं, कहीं वहां ना आ जाएं'
सूरत के व्यापारी की पोस्ट पर धमकी देते आरोपियों ने लिखा, सूरत में रहना है या जाना है, फिलहाल क्लोज कर के निकल, तेरे खून के प्यासे बैठे हैं, कहीं वहां ना आ जाएं। बता दें कि नूपुर शर्मा के बयान के बाद से लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। देश के अलग अलग शहरों से मिल रही धमकी के बाद पुलिस ने कई आरोपियों की गिरफ्तार किया है।