पीड़ित महिला अपनी शादी बचाने और भूत प्रेतों से अपने पति को दूर करने के लिए गुरुग्राम के बस स्डैंट के निकट सूफी बाबा के पास पहुंची। मूल रूप से मेरठ का रहने वाला 'तांत्रिक बाबा' माजिद ने महिला को ठगना शुरू कर दिया। दो-तीन हफ्ते तक बाबा ने 'झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र' किया। इस बाहने महिला से बाबा ने हजारों रूपए भी ठग लिए। इस बीच महिला के पति के रवैये में एकदम से बदलाव आया। पीड़ित के पति ने तलाक की मांग रख दी। जिससे गुस्साई महिला जब तांत्रिक के पास पहुंची तो तांत्रिक ने कहा कि, "तुम्हारा पति अब नियंत्रण से बाहर हो गया अब कभी वापस नहीं लौट कर आएगा।" इस के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने बाबा के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज कर लिया।