11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करिश्मा तन्ना को जब इस बाबा ने पीछे से पकड़ा तो चिल्ला-चिल्लाकर हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल

करिश्मा तन्ना को जब इस बाबा ने पीछे से पकड़ा तो चिल्ला-चिल्लाकर हुआ बुरा हाल

2 min read
Google source verification

image

Rahul Yadav

Jul 18, 2018

karishma tanna

karishma tanna

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की गिनती टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में होती है। टेलीविजन के साथ-साथ करिश्मा बॉलीवुड फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने रिलीज हुई फिल्म संजू में भी काम कर चुकी हैं। बीते कुछ दिनों पहले इस फिल्म का वीडियो सॉन्ग 'मुझे चांद पे ले चलो...' रिलीज हुआ था। लेकिन इन दिनों वह टीवी शो कयामत की रात में व्यस्त हैं। करिश्मा का सेट के दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने बाल सवारती हुई नजर आ रही हैं और पीछे से एक अनजान व्यक्ति आकर उनके बाल संवारने लगता है। तो करिश्मा उसे देखकर चिल्लाने लगती हैं।

प्रियंका और रेखा का 'राफ्ता राफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है...' सॉन्ग पर डांस का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया

करिश्मा का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। 19 घंटे पहले इस वीडियो पोस्ट किया गया था और इसे अब तक 11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि करिश्मा वीडियो में सेट पर मेकअप करवाती दिख रही हैं। तभी पीछे से अचानक एक तांत्रिक आ जाता है जो एक्ट्रेस के बालों को सहलाने लगता है। जैसे ही करिश्मा पीछे मुड़कर देखती हैं। तो उस अनजान शख्स को अपने पीछे देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं।

ब्यॉयफ्रैंड के साथ बाथरुम में नहा चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा, खुद किया था खुलासा

टीवी सीरियल 'नागिन 3' में आ रही हैं नजर

'कयामत की रात' के अलावा करिश्मा तन्ना इन दिनों 'नागिन 3' में भी नजर आ रही हैं। बता दें कि करिश्मा तन्ना 'बिग बॉस 8' की भी कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। हालांकि शो में वे फर्स्ट रनरअप रही थीं। इसके अलावा करिश्मा टीवी शो 'जरा नचके दिखा' (2008), 'नच बलिये' (2015) और 'झलक दिखला जा' (2016) में भी नजर आ चुकी हैं।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की ये हैं अनदेखी तस्वीरें, देखकर पहचान नहीं पाएंगे