11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेलंगाना ऑनर किलिंगः बेटी से नाराज बाप ने दामाद को मारने के लिए दी थी 1 करोड़ की सुपारी

राव ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी अमृता वर्षिनी के फेसबुक पर फोटो और वीडियो पोस्ट करने से दुखी था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 19 Sep 2018, 1:01 AM IST

d

तेलंगाना ऑनर किलिंगः बेटी से नाराज बाप ने दामाद को मारने के लिए दी थी 1 करोड़ की सुपारी

हैदराबाद। तेलंगाना के ऑनर किलिंग मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। अपनी इकलौती बेटी के दलित लड़के से शादी करने से नाराज टी मूर्ति राव ने अपने दामाद को मारने के लिए एक गैंग को एक करोड़ रुपए देने का वादा किया था। इस गैंग का सरगना असगर अली हिरेन पांड्या मर्डर केस में बरी गया था।

फेसबुक पर फोटो-वीडियो देखकर हुआ था दुखी

उच्च जाति से ताल्लुक रखने वाले राव को 14 सितंबर को छह अन्य लोगों के साथ हिरासत में लिया गया था। इन सभी पर राव के दामाद पी प्रणय कुमार को मारने का आरोप था। राव ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी अमृता वर्षिनी के फेसबुक पर फोटो और वीडियो पोस्ट करने से दुखी था।

अमृता के सामने ही हुई थी पति की हत्या

गौरतलब है कि 30 वर्षीय प्रणब को अमृता के सामने ही चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया था। यह घटना नालगोंडा जिले के मिरयालागुडा कस्बे में 14 सितंबर को हुई थी। पुलिस के मुताबिक राव ने बेटी की शादी पर हुए भव्य समारोह के बाद ही तय कर लिया था कि वे प्रणय को मारकर बेटी को वापस लाएंगे।

देहरादून : बोर्डिंग स्कूल में 10वीं छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, स्कूल पर गर्भपात की कोशिश का आरोप

'बेटी को दी थी गर्भपात कराने की सलाह'

नालगोंडा के पुलिस अधीक्षक एसपी एवी रंगनाथन के मुताबिक, 'मूर्ति ने बताया कि बेटी के लिए उसका प्यार नफरत और गुस्से में तब्दील हो गया था, वो उसे वापस लाने के लिए कुछ भी करने को तैयार था। जब उसे पता चला कि अमृता गर्भवती है तो उसने रिश्तेदारों के माध्यम से गर्भपात कराने की बात कही और कहा कि वह बहुत छोटी है उसे अभी करियर पर ध्यान देना चाहिए।'

दिल्ली-मुंबई में हवाला रैकेट के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा, 700 करोड़ के कथित लेनदेन का मामला