नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। खबरों के अनुसार, दिल्ली पुलिस के कमिश्नर अमूल्य पटनायक को अज्ञात शख्स ने ई-मेल भेजा है। ई-मेल में पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस ई-मेल के बाद पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों से आ रही खबरों की मानें तो असम की किसी जगह से यह ई-मेल भेजा गया है। ई-मेल में महीना और 2019 का जिक्र भी है।सुरक्षा एंजेसियां इस खबरे है बाद एक्शन में आ गई हैं। बता दें कि इससे पहले भी पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी मिली थी जिसके बाद पीएम मोदी की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।