15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन के बीच नक्सली हमले से दहला महाराष्ट्र, दो पुलिसकर्मी शहीद

Lockdown के बीच Maharashtra में Naxal Attack गढ़चिरौली में दो पुलिसकर्मी शहीद, तीन घायल
2 min read
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

May 18, 2020

Gadchiroli naxal attack

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सली हमला

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ( Corona pandemic ) से जूझ रहे महाराष्ट्र ( Maharashtra ) में सोमवार की सुबह और बड़ी और बुरी खबर के साथ हुई। प्रदेश के गढ़चिरौली ( Gadchiroli ) जिले में आलदंडी गांव के पास हुए नक्सली हमले में दो पुलिसकर्मी ( Cops ) शहीद ( martyr ) हो गए। जबकि तीन पुलिसकर्मी इस हमले में घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक घायलों को तत्काल हेलीकॉप्टर से लाकर गढ़चिरौली स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक पुलिसकर्मी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रैपिड ऐक्शन फोर्स और सी-60 के जवान गढ़चिरौली जिले की भामरागढ़ तहसील में आलदंडी-गुंडुरवाही गांव में नक्सल विरोधी अभियान के तहत तलाशी कर रहे थे।

चक्रवाती तूफान अंफन को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया सबसे बड़ा अलर्ट, देश के कई राज्यों में बढ़ सकती है मुश्किल

इस तलाशी अभियान के बीच में ही अचानक एक जोरदार धमाका हुआ। दरअसल नक्सलियों ने भूमिगत बारुदी सुरंग बिछा रखी थी।

खास बात यह है कि इस जोरदार धमाके के बाद नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ गोली बारी शुरू कर दी। इस हमले में पुलिस उपनिरीक्षक धनाजी होनमने और किशोर आत्राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं इस गोलीबारी में पुलिसकर्मी गोंगलू ओक्सा, राजू पुसली व दसरु कुरचामी घायल हो गए। इनमें दसरु कुरचामी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

बदले के लिए किया हमला
पुलिस की सी-60 टीम के जवानों ने 2 मई को एटापल्ली तहसील में स्थित सिनभट्टी के पास जंगल में महिला नक्सली सृजनक्का को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया था।

खाड़ी देशों में बढ़ी भारतीय नर्सों की मांग, छुट्टियां रद्द कर ड्यूटी जॉइन करने का आदेश

इसके बाद नक्सलियों ने इस घटना का विरोध करते हुए जगह-जगह पोस्टर लगाये थे और 20 मई को जिला बंद की अपील की थी। कयास लगाया जा रहा है कि नक्सलियों ने इसी घटना के विरोध में पुलिस टीम पर हमला किया।