
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यंत्री योगी आदित्नाथ के आवास के बाहर खुदकुशी की कोशिश करने वाले रेप पीड़िता के पिता की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले के तूल पकड़े जाने पर पुलिस विभाग ने थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया लेकिन इस केस के आरोपी और सत्ताधारी बीजेपी के विधायक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुबह से शुरू हुआ विवाद जब थमने का नाम नहीं लिया को खुद सीएम योगी आदित्यनाथ मीडिया के सामने आएं और उन्नाव रेप कांड और लड़की के पिता की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया ।
आरोपी बीजेपी विधायक तलब
मीडिया से बातचीत के दौरान योगी ने कहा कि आरोपी कोई भी उसे बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच के लिए एडीजी को आदेश दिया गया है। कुछ ही देर बाद सीएम योगी ने रेप के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को तलब किया।
पीड़िता बोली- विधायक ने किया रेप
बता दें कि महिला ने उन्नाव जिले की बांगरमऊ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया और अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला का कहना है कि विधायक के खिलाफ शिकायत करने के बाद भी पुलिस उनके कार्रवाई नहीं कर रही है।
सीएम आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश
बता दें कि पीड़ित महिला रविवार को सीएम योगी के आवास के बाहर परिवार संग पहुंची। गेट के पास मौजूद पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते कि इतने में सभी आत्मदाह का प्रयास करने लगे। पुलिस ने किसी तरह सभी को काबू में किया। इस मामले के विरोध में किशोरी और उसका परिवार रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह करने के लिए पहुंचा। परिवार के लोगों का आरोप था कि पुलिस ने विधायक के दबाव में उसका इलाज भी सही से नहीं होने दिया। इतना ही नहीं। मेडिकल जांच में भी दबाव बनाया गया।
सपा छोड़ बीजेपी में हुए थे शामिल
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं 2012 में सपा से बांगरमऊ विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे।
Updated on:
09 Apr 2018 05:29 pm
Published on:
09 Apr 2018 05:22 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
