11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
VIDEO: बहरोड़ के कुंड रोड पर मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
Play video

VIDEO: बहरोड़ के कुंड रोड पर मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

बहरोड़ कस्बा क्षेत्र के कुंड रोड स्थित कपास फैक्ट्री के पीछे शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कई दिन पुराना हो सकता है।
Google source verification

बहरोड़ कस्बा क्षेत्र के कुंड रोड स्थित कपास फैक्ट्री के पीछे शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कई दिन पुराना हो सकता है। मृतक के शरीर पर चोट और मारपीट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोग इस घटना से दहशत में हैं और पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:
सरिस्का में जमीन आवंटन घोटाले को दबा रहा प्रशासन? कलेक्टर के आदेशों की नहीं हो रही पालना