3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हावड़ा में बहा रिश्तों का खून, एक-एक कर परिवार के 4 लोगों को मारती चली गई महिला, ये था विवाद का कारण

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार की चार सदस्यों की हत्या एक ही रात में कर दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 12 Aug 2022, 12:00 PM IST

bengal_murder.jpg

Woman killing 4 members of Family in Howrah West Bengal, Arrested (File Photo)

Howrah Murder Case: एक संयुक्त परिवार के चार सदस्यों की हत्या एक ही रात में कर दी गई। सभी की हत्या एक ही हथियार कटारी की गई। पुलिस में मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के कारण का खुलासा किया है। हत्या के कारण को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दिल दहलाने वाली यह घटना पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले की है। जहां बुधवार रात एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या की गई थी। मामले की जानकारी गुरुवार को सामने आई, अब पुलिस ने शुरुआती छानबीन के बाद मामले का खुलासा किया है।

दरअसल पश्चिम बंगाल की हावड़ा सिटी पुलिस ने पल्लवी घोष नामक एक महिला को गिरफ्तार किया, पल्लवी की गिरफ्तारी के बाद चार लोगों की हत्या के इस सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि पल्लवी ने ही बुधवार देर रात अपने परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी थी। इस काम में उसके पति देवराज घोष ने भी उसका साथ दिया था। लेकिन अभी वो फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


मारे गए चार लोगों में देवराज की मां मिनाती घोष (55), आरोपी देवराज का बड़ा भाई देवाशीष घोष (36), देवाशीष की पत्नी रेखा घोष (30) और इस दंपति की बेटी तियाशा घोष (13) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों के संबंध काफी लंबे समय से तनावपूर्ण थे। बुधवार शाम को दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके तुरंत बाद देवराज और उसकी पत्नी पल्लवी ने धारदार हथियार से वारकर देवाशीष घोष, रेखा घोष और उनकी बेटी तियाशा की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ेंः बहू का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंची महिला


चीख-पुकार की आवाज सुनकर उनकी मां मिनाती घोष आईं तो पल्लवी और देवराज ने उसपर भी हमला बोल दिया गया। इस घटना के पीछे दोनों भाइयों में चल रहे पुराने विवाद के साथ-साथ राखी पूर्णिमा के दिन नल से पानी बहता हुए छोड़ दिया जाना बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि राखी पूर्णिमा के दिन घर में एक नल से पानी बहता हुआ छोड़ दिया गया था। जिससे दोनों भाइयों में कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में चार लोगों की हत्या का कारण बनी।

यह भी पढ़ेंः माता-पिता ने जिंदा बच्ची को क्यों दफना दिया


पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पड़ोसियों ने पल्लवी को रंगेहाथ पकड़ लिया, लेकिन देवराज किसी तरह भागने में सफल रहा। देवराज की गिरफ्तारी के लिए हावड़ा के सभी थानों को अलर्ट किया गया है। गिरफ्तार पल्लवी को जेल भेज दिया गया है। दूसरी ओर एक मामूली विवाद में अपने ही घर के चार लोगों की इस तरह हत्या किए जाने की घटना को सुनकर आस-पास के लोग भी हैरान हैं।