2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: मेट्रो के आगे छलांग लगाकर महिला ने की आत्महत्या, यलो लाइन प्रभावित

दिल्ली मेट्रो के यलो लाइन के आगे एक महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली, जिससे मेट्रो के लिए यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 9 Sep 2018, 8:43 AM IST

metro

दिल्ली: मेट्रो के आगे छलांग लगाकर महिला ने की आत्महत्या, यलो लाइन प्रभावित

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के आगे लोगों द्वारा आत्महत्या की वारदा लगातर बढ़ रही हैं। आए दिन ख़बरें आती रहती हैं कि मेट्रो के आगे कूद कर लोगों ने जान दे दी। ऐसा ही एक और मामला शनिवार को सामने आया। दिल्ली मेट्रो की यलो लाइन समय बादली के छतरपुर स्टेशन पर एक महिला ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इसकी वजह से मेट्रो की यलो लाइन बुरी तरह प्रभावित रही। इसकी वजह से यात्रियों को चार से पांच बजे तक काफी परेशानी उठानी पड़ी। यात्री घंटों मेट्रो के इंतजार में खड़े रहे।

यह भी पढ़ें-स्टालिन ने मोदी सरकार को बाताया चुनावी तानाशाह, बोले- द्रमुक 18 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन

मेट्रो के सामन कूदकर की आत्महत्या

वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रवक्ता ने को एक महिला यात्रि ने बताया कि मेट्रो की यलो लाइन पर एक महिला आई जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर आने लगी तभी महिला उसके आगे कूदकर अपनी जान दे दी। सीआईएसएस के एक जवान ने बताया कि महिला का शरीर बुरी तरह मेट्रो से कुचल गया, जिसके बाद उसकी जान चली गई। घटना के बाद महिला का शव आधे घंटे बाद निकाला जा सका।

घटना के बाद मेट्रो के लिए लोगों को करना पड़ा घंटो इंतजार

घटना पर डीएमआरसी ने कहा कि इस घटना से मेट्रो थोड़ी सी प्रभावित हुई थी। लेकिन यात्रियों का कहना है कि उन्हें मेट्रो के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। वहीं, घटना के बाद छतरपुर मेट्रो स्टेशन पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। हादसे के बाद ट्रोनों की आवाजाही प्रभावित हो गई थी, लेकिन तब भी लोगों की भीड़ बढ़ते जा रही थी। इससे पहले 10 जुलाई को एक व्यक्ति ने कथित रूप से दिल्ली मेट्रो के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद वायलेट मेट्रो लाइन पर सेवा को कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें-सीएम कैंप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर छुट्टी का किया ऐलान

लगातार बढ़ रही है आत्महत्या की घटना

बता दें कि दिल्ली मेट्रो देश सहित दुनिया में अपनी बेहतर सुरक्षा व्यवस्था व यात्री सुविधा के लिए जानी जाती है। लेकिन पिछले कुछ सालों में इसके स्टेशन पर आत्महत्या की घटनाओं में इजाफा हुआ है। आए दिन मेट्रो स्टेशनों पर लोग चलती ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे देते रहते हैं।