2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम कैंप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर छुट्टी का किया ऐलान

पंजाब के सीएम कैपटन अमरिंदर सिंह ने गरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर अवकाश का ऐलान किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 8 Sep 2018, 11:03 PM IST

CM Amarinder Singh

सीएम कैंप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर छुट्टी का किया ऐलान

नई दिल्ली। पंजाब सरकार ने पहली बार सिखों के पवित्र ग्रंथ, गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर 10 सितंबर को राजकीय अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। बता दें कि गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों के सबसे पवित्र गुरुद्वारा हरमिंदर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में पहली बार प्रतिस्थापित किया गया था।

यह भी पढ़ें-रफाल डील: कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, झांकी निकालकर विरोध दर्ज कराया

पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश पर्व पर राजकीय छुट्टी का ऐलान

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया, सीएम अमरिंदर सिंह के निर्देश पर पंजाब सरकार ने गुरु ग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश पर्व के पवित्र मौके पर 10 सितंबर (सोमवार) को एक राजपत्रित सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन पंजाब सरकार के सभी कार्यालय, बोर्ड, निगम और शैक्षणिक संस्थान इस दिन बंद रहेंगे। बता दें कि इससे पहले यह अवकाश राज्य के प्रतिबंधित अवकाशों की सूची में था। लेकिन अब से राजकीय अवकाश की सूची में शामिल कर लिया है।

पंजाब सरकार ने सरकारी छुट्टियों में कटौती की है

गौरलतब है कि पंजाब सरकार ने साल 2018 के लिए सरकारी छुट्टियों में कटौती की है। अमरिंदर सरकार ने राजकीय अवकाशों में अटौती करते हुए इस आधा कर दिया था। बता दें पंजाब सरकार ने पिछले साल की 35 छुट्टियों को घटाकर 18 कर दिया था। इनमें श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी पर्व, शहीद-ए-आजम भगत सिंह की शहीदी दिवस और कबीर जयंती जैसी छुट्टियों को गजेटेड छुट्टियों को हटा कर आरक्षित छुट्टियों में शामिल कर दिया गया था। वहीं, कहा गया था कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

सीएम अमरिंदर सिंह इससे पहले भी अवकाशों में कर चुके हैं कटौती

आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अवकशों में कटौती की हो। इससे पहले के अपने शासनकाल में भी सीएम अमरिंदर ने भी छुट्टियों को घटाकर 18 कर दिया था, जिसके बाद सत्ता में आई अकाली दल ने इसे बढ़ा कर 35 कर दिया था।