9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्ट्रेस चाहत पांडेय की मां पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मंबई से आए शख्स ने पुलिस से मांगी मदद

MP News : मुंबई से आए फैजान अंसारी नाम के सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर ने दमोह एसपी कार्यालय में टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडेय की मां भावना पांडेय शिकायत की है। बता दें कि मध्य प्रदेश के दमोह में रहने वाली चाहत बिग बॉस 18 में टॉप कंटस्टेंट हैं।
2 min read
Google source verification
MP News

MP News : चर्चित शो बिग बॉस 18 की टॉप कंटस्टेंट टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडेय की मां पर एक सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर ने जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। साथ ही मुंबई से मध्य प्रदेश के दमोह पहुंचकर एसपी दमोह को एक ज्ञापन सौंपा है। फिलहाल, अब इस मामले में पुलिस ने जांच की बात कह रही है।

मुंबई से दमोह पहुंचे सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर फैजान अंसारी के अनुसार, एक सप्ताह पहले मुंबई के एक कार्यक्रम में गया था, जहां पर मुझसे चाहत पांडेय सहित अन्य ने सवाल पूछे, जो सच था वो मैंने बताया। मेरी व्यक्तिगत प्रतिक्रिया के प्रसारित होते ही लगातार दमोह से धमकियां आना शुरू हो गईं। सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर का आरोप है कि, चाहत पांडेय की मां भावना पांडेय ने दमोह से ये धमकियां दिलवाई है।

शख्स ने एसपी ऑफिस में दिया आवेदन

फैजान के अनुसार, उन्हें वॉट्स एप कॉल पर धमकियां मिल रही हैं। मुंबई में अपने वकील से समझने के बाद दमोह पहुंचकर एसपी कार्यालय में एक शिकायती आवेदन दिया है। साथ ही, भावना पांडेय के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- संविधान दिवस से पहले दिग्विजय सिंह ने उठाया बड़ा मुद्दा, बोले- '..तो संविधान अच्छा साबित होगा'

सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर के आरोप

फैजान का कहना है कि 'चाहत से उसका कोई संपर्क नहीं रहा। मुंबई में एक सलून संचालक ने चाहत के संबंध में जो जानकारी दी थी, बस मैने उसे साझा किया था।'

यह भी पढ़ें- 2 साल के मासूम को किडनैप कर ले गई महिला, पुलिस ने 12 घंटे में ढूंढ निकाला

भावना पांडेय ने किया बात करने से इंकार

इस संबंध में दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी का कहना है कि शिकायती ज्ञापन प्राप्त हुआ है। मामला संज्ञान में आते ही जांच शुरु कर दी गई है। वहीं, भावना पांडेय ने इस संबंध में अबतक किसी भी तरह की बात करने से इंकार कर दिया है।