27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेल के ड्रम में मिली बुरी तरह जली लाश, पुलिस मान रही थी जानवर, पर डॉ. बोले- ‘ये इंसान है’, VIDEO

-तेल के ड्रम में मिला जला हुआ शव-पुलिस मान रही थी जानवर का शव-शव को पशु चिकित्सालय ले जाया गया-जांच में सामने आया मरने वाला इंसान है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Aug 2022, 10:13 AM IST

News

तेल के ड्रम में मिली बुरी तरह जली लाश, पुलिस मान रही थी जानवर, पर डॉ. बोले- 'ये इंसान है', VIDEO

दमोह. मध्य प्रदश के दमोह स्थित मुस्की बाबा इलाके में सोमवार की शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां एक तेल के ड्रम में पूरी तरह से जले हुए इंसान का शव मिला। बताया जा रहा है कि, किसी इंसान को जिंदा जलाकर मारा गया है। मामले की सूचना मिलने पर सागर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को ड्रम सहित नपा के वाहन में रखा और पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सा विभाग लेकर पहुंची।


शिनाख्त हुई तो निकला इंसान का शव

सूचना मिल थी कि कैरोसिन भरे जाने वाले ड्रम में किसी जानवर की जली हुई लाश मिली है। नपा लाश को वाहन से पशुचिकित्सा विभाग के डॉक्टर के पास पोस्टमार्टम को लेकर पहुंची। पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए जैसे ही डॉक्टर डीएस लोधी ने लाश को बाहर निकलवाया तो उक्त शव किसी इंसान का होना सामने आया। डॉ. लोधी ने पुलिस को बताया कि, यह किसी जानवर का नहीं, बल्कि इंसान का शव है। पुलिस शव को सीधे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां शव को शवगृह में रखा गया है। साथ ही, जिस ड्रम में शव था उसे जब्त कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- नदी के तेज बहाव में बहे 2 बाइकों पर सवार 4 लोग, सामने आया हैरान कर देने वाला VIDEO


परुष या महिला अभी अज्ञात

पूरी तरह से जला हुआ शव इंसान का है। यह शिनाख्त होने के बाद अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि, इंसानी शव महिला का है या किसी पुरुष का। साथ ही, मरने वाला कौन है? पुलिस तय नहीं कर पा रही है कि, शव जिस ड्रम में मिला है उसी में अज्ञात व्यक्ति को जिंदा जलाया गया या जलाकर फेंका गया है।


यह तथ्य हैरत भरे सामने आए

- वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिलने के बाद भी टीआइ जिला अस्पताल शव की स्थिति देखने नहीं पहुंचे।
- शव को ड्रम से बाहर निकाले जाने से पहले एफएसएल टीम भी नहीं पहुंची।
- किसी को नहीं मालूम ड्रम किसका है, जिसमें शव रखा था।


पोस्टमार्टम हाउस भेजा शव

मामले को लेकर चौकी प्रभारी गरिमा मिश्रा का कहना है कि, सूचना मिली थी कि, किसी जानवर का जला हुआ शव ड्रम में पड़ा हुआ है। चूंकि शव पूरी तरह से जल चुका है और कोई भी अंग सुरक्षित नहीं होने से देखकर ये नहीं बताया जा सकता था कि, ये इंसान का शव या जानवर का। पशु चिकित्सक ने इंसान के शव की पुष्टि की है, जिसके बाद शव को जिला अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए रखवा दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है, बाकी तथ्य पीएम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेंगे।

इस तरह पता चला- शव इंसान का है

पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर डीएस लोधी का कहना है कि, मुझे बताया गया था कि, किसी जानवर का जला हुआ शव है। जब मैंने शव को ड्रम से बाहर करवाया, तो सिर का हिस्सा बाद में ऊपर आया, जिसे देखकर इस बात की पुष्टि हुई कि यह इंसानी शव है।