26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

By Election: कांग्रेस प्रत्याशी का बड़ा बयान, हो सकती है मेरी हत्या

जारी है आरोप-प्रत्यारोप का दौर, 17 अप्रैल को मतदान होगा, 2 मई को आएगा रिजल्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Manish Gite

•

Updated: 9 Apr 2021, 3:30 PM IST

damoh.jpg

दमोह। मध्यप्रदेश में एक मात्र दमोह सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाए गए अजय टंडन का बड़ा बयान आया है। उनके इस बयान के बाद सियासत में हलचल बढ़ गई है। दरअसल, उन्होंने आरोप-प्रत्यारोप के बीच आशंका जताई है कि उनकी हत्या हो सकती है।

मध्यप्रदेश की दमोह सीट (damoh by election) पर हो रहे उपचुनाव का मतदान 17 अप्रैल को है। इससे पहले राजनीतिक दलों की चुनावी रैली चल रही है। इस बीच भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के दौर भी चल रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः विधानसभा उपचुनाव: 17 अप्रैल को होगी वोटिंग, 2 मई को आएंगे परिणाम

इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन के बयान ने सभी को चौंका दिया है। टंडन के बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने उनके बयान को हास्यास्पद बताते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी को दमोह उपचुनाव के नतीजे का अनुमान पहले ही हो गया है। कांग्रेस हताशा के दौर में है और इस कारण ऐसे बयान सामने आने लगे हैं। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि भाजपा भारी बहुमत से दमोह चुनाव जीतेगी।

यह भी पढ़ें वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के चेयरमैन बनाए गए राहुल सिंह

पटेल ने कहा कि दल बदलने को मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं है। लोगों को यदि किसी पार्टी की विचारधारा पसंद नहीं होती है तो वहां से त्यागपत्र देकर दूसरी पार्टी में शामिल हो जाते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं। कांग्रेस ने हमेशा भ्रम फैलाने का काम किया, जिसके बाद उनकी पार्टी के ही लोग उनकी विचारधारा से संतुष्ट नहीं थे।

यह भी पढ़ेंः सोने- चांदी की कीमत में आई गिरावट, जानिए क्या हैं आज के रेट

राहुल सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट

गौरतलब है कि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में काग्रेस की ओर से राहुल सिंह यहां से चुनाव जीते थे। उनके खिलाफ भाजपा के जयंत मलैया 798 वोटों से चुनाव हार गए थे। कांग्रेस विधायक रहते हुए राहुल सिंह लोधी (rahul singh lodhi) सिंधिया समर्थक 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। राहुल सिंह लोधी के इस्तीफे के बाद से यह सीट रिक्त थी। अब राहुल सिंह लोधी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है और कांग्रेस ने अजय टंडन को। मध्यप्रदेश की दमोह विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को वोटिंग होगी और 2 मई को रिजल्ट आएगा।

यह भी पढ़ेंः एम्स के 103 डॉक्टरों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से मचा हड़कंप

संबंधित खबरें