22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Dantewada / पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दंपति सहित 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 9 के ऊपर था इनाम

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दंपति सहित 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 9 के ऊपर था इनाम

Naxal Surrender: पुलिस को नक्सल उन्मूलन के अभियान ’लोन वर्राटू’ (घर वापस आइए) में बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को नक्सली दंपति सहित 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास जताया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 11 Jul 2025, 12:40 PM IST

12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण (फोटो सोर्स- पत्रिका)

12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Naxal Surrender: दंतेवाड़ा पुलिस को नक्सल उन्मूलन के अभियान ’लोन वर्राटू’ (घर वापस आइए) में बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को नक्सली दंपति सहित 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास जताया। आत्मसमर्पित नक्सलियों में 9 ईनामी माओवादी शामिल हैं, जिन पर कुल 28.50 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

इस ऐतिहासिक आत्मसमर्पण के साथ ही ’लोन वर्राटू’ अभियान के तहत अब तक कुल 1005 नक्सली समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। यह उपलब्धि शासन की पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों की रणनीतिक कार्रवाई और स्थानीय समुदायों के विश्वास का परिणाम है।

दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में अभियान के प्रभाव से लगातार नक्सली संगठन कमजोर हो रहे हैं। युवाओं में नक्सलवाद विचारधारा से मोहभंग, संगठन के अंदर शोषण और भेदभाव, तथा विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन आत्मसमर्पण की प्रमुख वजहें बनीं।

सहायता राशि, स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण दिया जा रहा

आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत रू 50,000 की सहायता राशि, स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण और अन्य सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस सफलता में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, सीआरपीएफ और आसूचना शाखा की अहम भूमिका रही।