तुलिका ने आरोप लगाया कि दंतेवाड़ा नगर के डंकनी नदी से अवैध रूप से रेत निकाला जा रहा है, जिसमें राजनैतिक पदाधिकारी व सत्ता से जुड़े नेता संलिप्त हैं। उन्होंने कहा कि यह उत्खनन जिले के मुख्यालय के बीचों-बीच हो रहा है और प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह मौन बना हुआ है। अगर कोई गरीब व्यक्ति निजी उपयोग के लिए थोड़ा-सा रेत ले जाए तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाता है।